
दीनदयाल उपाध्याय नगर के रहने वाले 27 साल के अंकित राठी 15 जनवरी को रिलीज होने वाली बॉलीवुड मूवी बोलो हऊ में बतौर लीड एक्टर नजर आएंगे। हऊ का अर्थ हां है। फिल्म में हैदराबादी टोन यूज की गई है। फिल्म की शूटिंग भी हैदराबाद में हुई है। तरुण धनराजगीर के निर्देशन में बन रही मूवी लव स्टोरी और फैमिली ड्रामा बेस्ड है। मूवी अमीर और गरीब के अंतर को दिखाती है। इसे शूट करने में लगभग ढाई महीने लगे हैं। मूवी की एक्ट्रेस जान्हवी धनराजगीर हैं। मूवी 12 बड़े शहरों में एक साथ रिलीज होगी। अंकित ने बताया, ऑडिशन के बाद लीड रोल के लिए चुना गया। 9 साल से मुंबई में स्ट्रगल कर रहे अंकित महज चार साल की उम्र में पहली बार रसना बॉय के तौर पर विज्ञापन में नजर आए थे। वे अब तक कई कंपनियों के लिए एड कर चुके हैं। उनके पिता नवल किशोर अकाउंटेंट और मम्मी ऊषा टीचर हैं।
900 से ज्यादा ऑडिशन देने के बाद फिल्म फुकरे में मिला था रोल
अंकित ने बताया, 9 साल पहले जब मुंबई पहुंचा तो इंडस्ट्री में किसी से कोई परिचय नहीं था। बहुत ज्यादा स्ट्रगल करना पड़ा। 900 से ज्यादा ऑडिशन देने के बाद पहली बाद फुकरे मूवी में साउंड इंजीनियर का छोटा सा रोल मिला, उसकी शूटिंग भी महज एक दिन में पूरी हो गई। इसके बाद सिंघम रिटर्न्स में अजय देवगन और करीना कपूर के साथ एक रोल मिला। इसके अलावा अंकित थ्री स्टोरीज मूवी में भी नजर आ चुके हैं।
फिल्म कबाड़ द कॉइन में माफिया के किरदार में दिखेंगे राज्य के अभिषेक चौहान
बॉलीवुड फिल्म कबाड़ द काॅइन... में राज्य के अभिषेक चौहान मदन भी एक्टिंग करते नजर आएंगे। इस फिल्म में एक्टर नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह, जोया अफरोज, अतुल श्रीवास्तव भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में विवान कबाड़ी वाले की भूमिका में हैं। वरदराज स्वामी के निर्देशन में बन रही मूवी में अभिषेक माफिया के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 500 साल पुराने कॉइन से जुड़े किस्से पर आधारित है। फिल्म में पैसे और इंसान के बीच के संबंधों को दिखाया गया है। अभिषेक फिल्म मांझी द माउंटेन मैन के असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/388U3Lj
0 komentar