शहर के सनसिटी से लेकर कालीपुर और अन्य जगहों पर सालों से कमजोर और पुराने अटल आवास में रहने से निजात मिल जाएगी। हादसे की आशंका के बीच रहने वाले इन गरीब परिवारों के मकानों का मेंटनेंस नगर निगम ने सालों बाद करवाना शुरू करवा दिया है। इसकी शुरुआत बुधवार को शहर के कालीपुर के अटल आवास से हो गई। पहले दिन उन आवासों का चयन मेंटनेंस के लिए किया गया जिसमें इस साल होेने वाली बारिश में लोगों को काफी परेशानी हुई। अचानक आवासों का मेंटनेंस शुरू होने से लोगों ने राहत महसूूस की।
कालीपुर के अटल आवास में रहने वाले लोगों ने बताया कि वे पिछले कई सालों से जर्जर आवास के मेंटनेंस के लिए गुहार लगा रहे थे। लेकिन उनकी फरियाद नहीं सुनी जा रही थी हर बार निगम के अधिकारी आश्वासन देकर इस काम को टाल रहे थे। जिसके चलते उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। कई बार खुद के पैसे खर्च कर कमजोर हो चुके आवासों का मेंटनेंस करवाया गया। लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ है। अब निगम के अधिकारी इन जर्जर आवास का मेंटनेंस करवा रहे हैं। जिसका फायदा अब उन्हें मिलेगा। नगर निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल ने कहा कि अब अटल आवास का मेंटनेंस शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इस काम को प्राथमिकता और जरूरत के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 125 आवासों का मेंटेनेंस करवाया जा रहा है।
50-60 लाख रुपए होंगे खर्च मेंटेनेंस में : गरीब परिवारों के िलए शहर में पांच जगहों पर अटल आवास बनाए गए हैं। जो करीब एक दशक पुराने हो चुके हैं। जर्जर हो चुके इन आवासों के मेंटनेंस पर नगर निगम 50-60 लाख रुपए खर्च करेगा। इसमें सबसे अधिक पैसे कालीपुर और सनसिटी के पास बनाए गए आवासों में किए जाने की बात कही जा रही है।
मालिकाना हक देने में जुटा निगम, आगे नहीं आ रहे लाेग
अटल आवास में रहने वाले लोगों को उनके घर का मालिकाना हक मिले इसके लिए नगर निगम पिछले कुछ दिनों से बकाया वसूल रहा है। इसकी शुरुआत कुछ दिनों पहले शिविर लगाकर की जा चुकी है। लेकिन लोग मकान का बकाया देने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते एक बार िफर से इस पर अवैध कब्जा होने की आशंका बढ़ गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pVZKT0
0 komentar