रायपुर। youth festival राजधानी रायपुर में युवा महोत्सव का अगाज होने जा रहा है। इस युवा महोत्सव में 2600 युवा भाग लेंगे। युवा महोत्सव में 38 स्पर्धाओं में प्रतियोगिताएं होगी। जिसमें लोकगीत, नृत्य, खेल और छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भी लोग आनंद उठा सकेंगे।
youth festival इस युवा महोत्सव का आयोजन 12 से 14 जनवरी तक किया जाएंगा। युवा महोत्सव छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक विशेष अवसर लेकर आया है इससे युवा अपने-अपने कला को दर्शा सकते है। अपनी खेल प्रतिभा दिखा सकते है।
youth festival आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से किया जाएगा। महोत्सव में 15 से 40 और 40 से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए 2 वर्ग में सभी प्रतियोगिताएं जायेंगी। सांस्कृतिक विधाओं में हिंदुस्तानी-कर्नाटक शैली में शास्त्रीय गायन, सीतार वादन, बांसुरी, तबला, वीणा, मृदंग, हारमोनियम, गिटार, नृत्य, भरतनाट्यम सहित 38 विधाओं में प्रतियोगिता होगी।