CG News
ग्राम घुटीकोना में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी को भटगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल। – छ.ग.का नंबर 1 न्यूज़ पोर्टल

रुपनारायण सिंह/जनसंवाद/भटगांव
◆
भटगांव---- वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है जिस पर अमल करते हुए *निरीक्षक राजेश साहू थाना प्रभारी भटगांव* के नेतृत्व में आज दिनांक 28/05/2022 को थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब जुआ, सट्टा, रेड कार्यवाही दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम घुटीकोना निवासी गजानंद सिदार अपने मकान पीछे बाड़ी में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने वास्ते छिपाकर रखा है। कि सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही कर *आरोपी गजानंद सिदार पिता उचितराम सिदार उम्र 35 साल साकिन घुटीकोना थाना भटगांव* के कब्जे से एक नीले रंग की प्लास्टिक ड्रम 40 लीटर क्षमता वाली के अंदर 30 लीटर हांथ भट्टी महुआ शराब किमती 3000/रुपए को अवैधानिक रूप से रखना पाए जाने से आरोपी गजानंद सिदार के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में प्र.आर. सोहनलाल रात्रे, आरक्षक जितेंद्र साहू अजय लहरे, राकेश चंद्रा व म.आर. रथबाई बंजारे का विशेष सराहनीय योगदान रहा है।
CG News
अर्जुनी,रवान सहित अंचल में निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना,बंटा प्रसाद।

अर्जुनी – प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अर्जुनी में भगवान जगन्नाथ लाल बांधा तालाब स्थित श्री राम जानकी मंदिर से रथ पर सवार होकर गांव के मावली चौक,वीतराग चौक,गांधी चौक शारदा चौक,शीतला माता मंदिर,से होते हुए बस स्टैंड,विद्यानगर ,काली मंदिर सहित पूरे गांव में रथ पर विराजमान होकर यात्रा की इस अवसर पर मंदिर के संरक्षक अनिल वैष्णव द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। वंही ग्राम टोनाटार में युवाओं ने भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पूरे गांव में निकली जिसमे युवाओं व ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया रवान के युवा ग्रुप के द्वारा हर्ष और उल्लास के साथ भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य यात्रा निकाली गई | जो महामाया मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात मंडल पारा से होते हुए शीतला पारा, बाजार चौक, बगुडवा पारा, स्कूल पारा, शांति पारा, दईहान पारा, एवं गाँव के प्रमुख गलियों से रथयात्रा निकली गई |माताएं बहने रथयात्रा में भगवान की आरती उतारकर श्रीफल चढ़ाया | इस अवसर पर उपसरपंच रोहित वर्मा पीयूष देवांगन, दुर्गेश वर्मा, विश्वनाथ शर्मा, पुलश देवांगन, योगेंद्र साहू, हेमकल्याण साहू, रोशन साहू, थानेशवर् साहू, टिकेंद्र वर्मा, डिगु साहू, दुर्गेश साहू, देवेंद्र साहू ,रविशंकर वर्मा, रमन देवांगन,योगेंद्र वर्मा, केशव साहू, आशीष साहू, जित्तु साहू, शुभम वर्मा, धनेश वर्मा, हुलाश ध्रूव, मुकेश साहू, संजय साहू, बेदु देवांगन, नेतराम वर्मा,आदि ग्रामीण श्रद्धालु मौजूद थे |रथयात्रा के दौरान डीजे में भजन बजता रहा
CG News
कलेक्टर,जिला पंचायत सीईओ एवं एसडीएम को दी गई सादर विदाई

बलौदाबाजार,1जुलाई 2022/आज सँयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में कार्यालयीन कर्मचारियों एवं अधिकारियों के द्वारा कलेक्टर डोमन सिंह,जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की एवं एसडीएम बलौदाबाजार प्रतिष्ठा ममगाईं को स्मृति चिन्ह भेंटकर सादर विदाई दी गई। कलेक्टर डोमन सिंह ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बलौदाबाजार- भाटापारा जिले में कार्य करते हुए लोगों का भरपूर विश्वास और स्नेह मिला। जिले के सभी अधिकारी- कर्मचारी शासकीय कार्य पूरी अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठ के साथ पूर्ण किया। मैं उन्हें आज ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हॅू। उन्होंने कहा की इतने अल्प समय मे जो काम हुए है। उसके लिए आप सभी का बराबर योगदान रहा है। इस मौके पर उन्होंने अपने उल्लेखनीय कार्यो की जानकारी देतें हुए एक एक विभाग के अधिकारियों की कामकाज की प्रशंसा की। जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की ने विदाई समारोह में कहा कि कोविड-19 जैसे संकट काल में भी कर्मचारियों का अच्छा सहयोग मिला और टीम भावना के साथ कार्य करने का प्रतिसाद मिला है जिसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा। सरकार के सोच के अनुरूप जिले में संचालित जनकल्याणकारी कार्यों को अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा समय पर पूर्ण करते हैं वह काबिले तारीफ है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान दौरान अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल,डीएफओ के आर बढ़ई,सँयुक्त कलेक्टर अनुपम तिवारी,बजरंग दुबे, डिप्टी कलेक्टर नरेंद्र बंजारा,आशीष कर्मा,अंशुल वर्मा,नितिन तिवारी, सहित समस्त विभागों के जिला अधिकारी गण एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। गौरतलब है कि कलेक्टर डोमन सिंह ने बलौदाबाजार भाटापारा जिले में 18 जनवरी 2022 को कलेक्टर के पद पर कार्यभार ग्रहण किये थे। उन्होंने 5 माह 12 दिन तक जिले के कलेक्टर के पद पर कार्य किये। विगत दिनों राज्य शासन के निर्देश पर कलेक्टर डोमन सिंह का स्थानांतरण जिला राजनांदगांव के कलेक्टर रूप में,जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की का स्थानांतरण जांजगीर-चाँपा सीईओ एवं एसडीएम बलौदाबाजार प्रतिष्ठा ममगाई का स्थानांतरण नगर निगम कमिश्नर अम्बिकापुर के रूप में हुई है।
CG News
छ.ग.राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल एवं निगम अपर आयुक्त ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावषील प्रतिबंध को कडाई से लागू करने दिषा निर्देषों से अवगत कराया

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी के आदेषानुसार छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी श्री कष्यप एवं नगर निगम अपर आयुक्त श्री सुनील चंद्रवंषी ने निगम मुख्यालय महात्मा गाॅधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में बैठक लेकर सभी जोन कमिष्नरों, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों, सहायक राजस्व अधिकारियों, अभियंताओं की बैठक नगर निवेषक श्री बी.आर. अग्रवाल की उपस्थिति में लेते हुए उन्हें केन्द्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय नई दिल्ली के आदेषानुसार एवं छ.ग.नगरीय प्रषासन एवं विकास संचालनालय एवं छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल के निर्देषानुसार 1 जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक के विनिर्माण आयात, भंडारण, विवरण, बिक्री और उपयोग पर प्रभावषील पूर्ण प्रतिबंध से संबंधित शासकीय दिषा निर्देषों की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।
छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी श्री कष्यप एवं अपर आयुक्त श्री चंद्रवंषी ने अधिकारियों को जानकारी दी कि राजधानी रायपुर शहर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डो में सिंगल यूज प्लास्टिक पर 1 जुलाई से पूर्ण प्रतिबंध को पूरी तरह व्यवहारिक रूप से परिपालन करवाने यह जानकारी अधिकारियों एवं नागरिको को होना व्यवहारिक रूप से आवष्यक है कि 1 जुलाई से स्टिक युक्त ईयर बड्स, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक की इंडिया, प्लास्टिक के झंडे कैड़ी स्टिक, आइसक्रीम की इंडिया, पोलीस्टाइरीन (थर्मोकोल) की सजावटी सामग्री, प्लेटे, कप, गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रॉ, ट्रे जैसे कटलरी, मिठाई के डिब्बों के इर्द-गिर्द लपेटने या पैक करने वाली फिल्में, निमंत्रण कार्ड और सिगरेट पैकेट 100 माइक्रॉन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक या पीवीसी बैनर, स्टायरस आदि वस्तुएं पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की अधिसूचना दिनांक 27.08 2017 द्वारा पूर्व से ही प्लास्टिक कैरी बैग, अल्प-जीवन पीवीसी एवं क्लोरिनयुक्त प्लास्टिक अर्थात विज्ञापन एवं प्रचार सामग्री (पीवीसी के बैनर, फ्लेक्स, होडिंग्स, फोमबोर्ड आदि) तथा खानपान के लिये प्रयुक्त प्लास्टिक की वस्तुएं (कप, ग्लास, प्लेट, बाउल एवं चम्मच) का विनिर्माण, भंडारण, आयात, विक्रय, परिवहन एवं उपयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है यह प्रतिबंध यथावत प्रभावशील रहेगा।
बैठक में सभी जोन कमिष्नरों को निगम आयुक्त के आदेषानुसार निर्देषित किया गया है कि रायपुर नगर निगम क्षेत्र के तहत सभी उत्पादन कर्ता, संग्रहणकर्ता, रिटेलर्स, दुकानदार, ई-कामर्स कंपनी, फेरी वाले, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों(माॅल्स/बाजार/शाॅपिंग सेन्टर/सिनेमा हाॅल / पर्यटन स्थल / विद्यालय / महाविद्यालय/ कार्यस्थल / अस्पताल एवं अन्य संस्थाओं ) में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय केन्द्र सरकार की अधिसूचना में उल्लेखित समय सीमा के अनुसार चिन्हित एकल प्रयोग प्लास्टिक वस्तुओं का विनिर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग बंद किया जाये।
अधिसूचना के प्रावधानों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित प्रतिष्ठान / व्यक्ति के विरूद्ध पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम 1986 के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी । जिसके तहत एकल प्रयोग प्लास्टिक वस्तुओं की जप्ती करने, पर्यावरण क्षतिपूर्ति राषि वसूलने एवं इकाई/ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करने की कार्यवाही शामिल की जायेगी। आयुक्त के आदेषानुसार कार्यवाही की विधि सम्मत प्रभावी रूप से किये जाने हेतु जोन स्तर पर सहायक अभियंता नगर निवेष, सहायक राजस्व अधिकारी एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी के संयुक्त दल का गठन किया गया है। संयुक्त दल अपने जोन क्षेत्र के तहत निगम मुख्यालय से सामंजस्य स्थापित कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिष्चित करते हुए जनजागरण अभियान चलायेगा एवं वैकल्पिक साधनों जैसे कपड़े का थैला, बर्तन इत्यादि का उपयोग करने जनजागृति लाने का कार्य शासन के निर्देष के अनुरूप पर्यावरण के हित में करेगा।
आयुक्त के आदेषानुसार जोन स्तर पर जोन कमिष्नर एवं कार्यपालन अभियंता के निर्देषन पर कार्यवाही कर दैनिक / साप्ताहिक पालन प्रतिवेदन निगम मुख्यालय को प्रस्तुत किया जायेगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी के आदेषानुसार केन्द्र सरकार, छत्तीसगढ शासन एवं छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा एकल प्रयोग प्लास्टिक, (सिंगल यूज प्लास्टिक ) जैसे प्लेटे, कप, गिलास, कांटे चम्मच, चाकू, स्ट्रा, ट्रे के विनिर्माण आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग पर 1 जुलाई 2022 से प्रभावषील किये गये पूर्ण प्रतिबंध के संदर्भ में जनजागरूकता अभियान चलाने एवं वैकल्पिक साधनों जैसे कपडे का झोला एवं बर्तन इत्यादि के उपयोग हेतु जनजागृति के लिये जोन कार्यालयों से समन्वय हेतु निगम मुख्यालय के उपअभियंता श्री अतुल सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
-
CG News18 hours ago
हाथियों का आतंक सो रही एक महिला की कुचलकर ली जान
-
CG News18 hours ago
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री नारायणा हॉस्पिटल में मेगा निःशुल्क आर्थोपेडिक एवं स्पाइन सर्जरी का किया शुभारंभ – समदर्शी न्यूज
-
CG News23 hours ago
रायगढ़ का कार्यकाल हमेशा रहेगा खास : भीम सिंह – Vision News Service
-
CG News11 hours ago
मुख्यमंत्री को किये महज एक ट्वीट पर दिव्यांग सुशांत को तत्काल मिली राहत – समदर्शी न्यूज
-
CG News15 hours ago
क्षेत्र का समुचित विकास और लोगों के समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता में शामिल : मंत्री अकबर – Vision News Service
-
CG News23 hours ago
सेवा ही जीवन है : डॉ. वीरेंद्र झा – Vision News Service
-
CG News21 hours ago
Breaking: LIC ऑफिस में लगी भीषण आग, कंप्यूटर, फर्नीचर, दस्तावेज सहित
-
CG News23 hours ago
CM Bhupesh Baghel ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा और National Doctors Day की दी बधाई – JANDHARA 24