CG News
पुलिस के अभिव्यक्ति एप का दिखने लगा असर, अभिव्यक्ति ऐप में मिली दुष्कर्म की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, 3 सालों से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को दे रहा था अंजाम,

जशपुर द प्राइम न्यूज़ : छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए अभिव्यक्ति ऐप में मिली दुष्कर्म की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है पीड़ित युवती ने अभियुक्ति ऐप के माध्यम से पुलिस में शिकायत की थी कि आरोपी युवक के द्वारा शादी का झांसा देकर बीते 3 सालों से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जा रहा था पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,
इस संबंध में सिटी कोतवाली के प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के थाना कुनकुरी को रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने महिलाओं की सुरक्षा हेतु छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बनाये गए अभिव्यक्ति एप्प में शिकायत दर्ज कराई थी, कि वह वर्ष 2019 में जशपुर में काम करती थी दौरान किराया का कमरा लेकर जशपुर में रहती थी, उसी दौरान इसके पास पूर्व परिचित नेलसन टोप्पो ने शादी करूंगा कहकर उसकी ईच्छा के विरूद्ध दुष्कर्म किया और कई बार अप्रैल 2022 तक दुष्कर्म किया,वहीं पीड़ित युवती द्वारा नेलसन टोप्पो को शादी करने हेतु कहने पर वह टाल-मटोल करने लगा तथा शादी करने से साफ इंकार कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 376, 376(2) एन का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उन्होंने बताया कि प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना पर मिली कि आरोपी अपने घर पर है सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर मे दबिश देकर आरोपी नेलसन टोप्पो उम्र 28 वर्ष निवासी भुसड़ीटोली थाना दुलदुला को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे, स.उ.नि. बैजंती किण्डो, आर. मुकेश सिंह, आर.अशोक कंसारी, आर. दीपक भगत, आर.श्रीराम नायक, सहा.आर.रवि राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
CG News
ग्राम पंचायत कोयबा में कृषि मजदूरी को लेकर निर्धारित दर तय। – छ.ग.का नंबर 1 न्यूज़ पोर्टल

तीरथ दंता /जनसंवाद /मैनपुर – विकासखण्ड मैनपुर के अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्र ग्राम पंचायत कोयबा में बीते मंगलवार को ग्राम वासियों द्वारा सईमेटियन जात्रा का आयोजन किया गया इस अवसर पर ग्राम पंचायत कोयबा के समस्त पारा टोला के किसान, मजदूर, सियान उपस्थित थे बैठक में मजदूर संघ द्वारा एक साल की मजदूरी दर तय किया गया साथ ही किसानी कमकाजो को लेकर आवश्यक निर्णय पारित किया गया। ग्राम मजदुर संघ ने मजदूरी को लेकर चर्चा प्रस्ताव किया गया जिसके अनुसार धान रोपाई व धान कटाई नींदाई कार्य के लिए 130 रुपये, मक्का रोपाई मक्का तोड़ाई हेतु 100 रुपए, खेत में नागर जोताई 200 रुपए, कुरलू चलाई 300 रुपए, रापा, गैंती, टंगली चलाने वाले को 150 रुपए, किसान स्वयं के गाय बैल चराई देखरेख करें चरवाहा को न दे यह प्रस्तावित किया गया है खेत में ट्रैक्टर से सुखा जोताई 1100 रुपए, केजबिल लगाकर जोताई 1200 रुपए, कुरलु कार्य 1400 रूपए निर्धारित किया गया है किसानों ने प्रत्येक रविवार को किसानी कार्य बंद रखने का निर्णय लिया है नियमानुसार कोई भी व्यक्ति टोली द्वारा नियमों का उल्लंघन करते पाए जानें पर झाकर, पुजारी, सिरहा, पटेल सियानो के साथ-साथ बनी भूति काम से वंचित किया गया एवं 10000 जुर्माना लिया जाएगा।
CG News
अनिल शर्मा का निधन – Vision News Service

रायपुर (वीएनएस)। संतोषी नगर के पास कृष्णा नगर निवासी 56 वर्षीय अनिल शर्मा का शुक्रवार, 1 जुलाई को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर महादेव घाट में किया गया। वे स्व.कैलाश चन्द्र शर्मा के सबसे बड़े पुत्र, जोगना शर्मा के पति, अमित शर्मा के पिता व नवीन शर्मा, प्रवीण शर्मा के बड़े भाई थे।
CG News
कलेक्टर सौरभ कुमार को दी गई भावभीनी विदाई – Vision News Service

रायपुर (वीएनएस)। कलेक्टर सौरभ कुमार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। गत दिवस राज्य शासन मंत्रालय महानदी भवन द्वारा जारी आदेश अनुसार उन्हें बिलासपुर का कलेक्टर बनाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि उनकी प्रशासनिक कुशलता, नेतृत्व क्षमता प्रशंसनीय हैं, एवं वे एक बेहतर इंसान भी हैं।
जिला वन मंडल अधिकारी विश्वेष कुमार ने कहा की उन्होंने अपने कार्यकाल बेहतर तरीके से संजीदगी पूर्ण किया है। उनका अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल उनकी कुशलता को प्रदर्शित करता है।
अपर कलेक्टर एनआर साहू ने कहा कोरोना काल, किसान आंदोलन आदि के साथ ही रायपुर राजधानी होने के नाते अन्य कई चुनौतीपूर्ण कार्य तथा जिले को विकास के क्षेत्र
में नई पहचान दिलाने के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने रायपुर नगर निगम कमिश्नर रहते हुए भी कई उल्लेखनीय एवं प्रशंसनीय कार्य किए हैं।
अन्य अधिकारियों ने भी उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य को याद करते हुए कहा कि उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला जो हमारे भावी प्रशासनिक जीवन में चुनौतियों से निपटने में काम आएगा।
कलेक्टर सौरभ कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन रायपुर में एक टीम के कप्तान के रूप में मुझे काम करने के लिए आप सभी अधिकारियों का जो सहयोग मिला एवं समन्वय से कार्य संपन्न किए। इससे जनता में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। आप सभी अपनी जिम्मेदारी, कर्तव्यों का निर्वहन उचित समन्वय से आम जनों के हित एवं भलाई के लिए करें।
अपर कलेक्टर गोपाल वर्मा को भी जिला प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों ने विदाई दी। वर्मा का स्थानांतरण जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बलोदाबाजार के रूप में हुई है।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रवि मित्तल, रायपुर नगर निगम के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर बी.बी.पंचभाई, बी.सी साहू ,सभी एसडीएम कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
-
CG News20 hours ago
हाथियों का आतंक सो रही एक महिला की कुचलकर ली जान
-
CG News24 hours ago
राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज रायपुर में…
-
CG News13 hours ago
मुख्यमंत्री को किये महज एक ट्वीट पर दिव्यांग सुशांत को तत्काल मिली राहत – समदर्शी न्यूज
-
CG News20 hours ago
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री नारायणा हॉस्पिटल में मेगा निःशुल्क आर्थोपेडिक एवं स्पाइन सर्जरी का किया शुभारंभ – समदर्शी न्यूज
-
CG News23 hours ago
अमलीडीह में 2 जुलाई को बलिदान दिवस एवं सम्मान समारोह। – छ.ग.का नंबर 1 न्यूज़ पोर्टल
-
CG News17 hours ago
क्षेत्र का समुचित विकास और लोगों के समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता में शामिल : मंत्री अकबर – Vision News Service
-
CG News23 hours ago
Breaking: LIC ऑफिस में लगी भीषण आग, कंप्यूटर, फर्नीचर, दस्तावेज सहित
-
CG News23 hours ago
दुर्ग : पत्नी और बेटे का तार से घोंटा गला फिर खुदख़ुशी