जनधारा 24 खेल डेस्क। Breaking the security cordon, the little fan hugged Rohit Sharma:
नवा रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आज भारत बनाम न्यूजीलैंड का मैच हुआ।
Breaking the security cordon, the little fan hugged Rohit Sharma:
जब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बैटिंग कर रहे थे।
उसी वक्त एक नन्हा प्रशंसक सुरक्षा घेरे को धत्ता बताकर रोहित शर्मा से जाकर चिपक गया।
ये अलग बात रही कि सुरक्षा में लगे लोगों ने उसको तत्काल ही कैप्टन से अलग कर दिया।
उसके बाद हिटमैन ने सुरक्षा गार्डों को कहा कि इसे कुछ मत करना।
इसका एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वाॅयरल हो रहा है।
यह क्रिकेट का जुनून
रायपुर के शहीद वीर नारायण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुकाबले के बाद एक दर्शक मैदान में घुसा और अपने खिलाड़ी से लिपट गया।#IndvsNZ2ndODI #CricketTwitter pic.twitter.com/AX1f7fJ95z
— mrigendra pandey (मृगेंद्र पांडेय) (@mrigendrabhai) January 21, 2023
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने उस नन्हें फैंन को ले जाते
वक्त सिक्युरिटीगार्ड को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि इसको कुछ भी मत करना।
भारतीय टीम के कप्तान का ये बड़प्पन देखकर
छत्तीसगढ़ के लोग उनके मुरीद हो गए।
खिलाड़ियों की सुरक्षा पर लगा सवालिया निशान
इस घटना से भारतीय ही नहीं न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की भी सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गया है।
नक्सलवाद प्रभावित राज्य में इतनी सुस्त सुरक्षा को लेकर
प्रशासन को एक बार फिर से विचार करना चाहिए।
इससे पहले कि कहीं देर न हो जाए।
कोशिश ये भी की जानी चाहिए कि ऐसी घटनाओं की
पुनरावृत्ति दोबारा स्टेडियम में न होने पाए।
इस बात का ख्याल रखा जाना चाहिए।