कांकेर। कांकेर पी जी कॉलेज से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। यहां एक बीएसएफ के जवान ने साथी जवान पर फायरिंग कर दी। वहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद जवान ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना में हेड कांस्टेबल सुरेंद्र भगत की मौत हुई है। बीएसएफ के जवान ने इंसास रायफल से फायरिंग की। फायरिंग करने वाले आरक्षक का नाम पुरषोत्तम सिंग बताया जा रहा है। इस घटना की सूचना के बाद कांकेर sp शलभ सिन्हा मौके पहुंचकर मामले की जांच कर रहे है। बता दें कि उप चुनाव में स्ट्रॉग रूम में सुरक्षा को लेकर 11 वी बीएसएफ तैनात थी।
वहीं गोली चलाने वाले जवान पुरोषोत्तम सिंह को पुलिस ने लिया अपने गिरफ्त में ले लिया है, गोली चलाने के कारण अभी भी अज्ञात बताया जा रहा है, मौके से इंसास रायफल भी जब्त कर लिया गया है।
Read More- Omicron Symptoms ‘Cold-Like’: What Does UK Study Say on COVID Variant?