रायपुर। (CG Weather Update) छत्तीसगढ़ में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में कड़कती धूप और फिर रात में गिरते तापमान के चलते कई लोगों की तबीयत पर असर पड़ा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश में तापमान गिर जाता है।
रायपुर का न्यूनतम तापमान शनिवार को 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं दुर्ग और बिलासपुर का तापमान 5 डिग्री तक गिर गया है। शनिवार को कवर्धा सबसे ज्यादा ठंडा रहा।
(CG Weather Update) उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के असर से अब ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। साथ ही कि अगले सप्ताह से ठंड और ज्यादा बढ़ने वाली है। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है।
Read More- Omicron Symptoms ‘Cold-Like’: What Does UK Study Say on COVID Variant?