Chief Minister Baghel’s heart fell on the little soldier : अमर वाटिका

CG News Today



 

जनधारा 24 न्यूज डेस्क। Chief Minister Baghel’s heart fell on the little soldier :

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब जगदलपुर में

अमर वाटिका शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित कर रहे थे।

Chief Minister Baghel’s heart fell on the little soldier :

उनकी नजर वहां सैनिक की वर्दी पहने एक सुंदर बच्चे पर पड़ी।

बस फिर क्या था मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न तो सुरक्षा की परवाह की

और न किसी और की। उन्होंने नन्हें सैनिक को गोद में उठाकर दुलारा

और उसे आशीर्वाद भी दिया। हम आपको बता दें कि प्रदेश के मुखिया

अभी हाल ही में दादा बने हैं। अब अगर किसी भी दादा के सामने सुंदर

सा बच्चा आ जाए तो भला कौन खुद पर कंट्रोल रख पाएगा।

मुख्यमंत्री के इस रूप की जमकर चर्चा हो रही है।

हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर में अमर वाटिका का उद्घाटन करने के बाद

शहीदों के परिवारों को शॉल और कमरबंद भेंट कर सम्मानित किया।

इसलिए जब मुख्यमंत्री ने एक छोटे लड़के को देखा जो अपनी माँ के साथ

एक सैनिक के वेश में आया था। तो उन्होंने बच्चे को गोद में लिया

और उसे सहलाया, और अपना आशीर्वाद भी दिया।

कैसा है अमर वाटिका शहीद स्मारक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमर वाटिका शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर

बस्तर में शांति के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अमर वाटिका में करीब 60 फुट ऊंचा शहीद स्मारक बनाया गया है।

शहीद स्मारक के पास ग्रेनाइट की काली दीवार पर नक्सली मुठभेड़

में शहीद हुए जवानों के नाम खुदे हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिवारों को शॉल, श्रीफल भेंट

कर सम्मानित किया और शहीदों की स्मृति में

उद्यान में नारियल का पौधा लगाया।

 

बच्चों के नृत्य को भी सराहा

मुख्यमंत्री ने अमर वाटिका में निर्मित माता लोना (संवाद सभा) में

बदलते बस्तर की थीम पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य नाटिका देखी

और बच्चों की प्रभावी प्रस्तुति की सराहना की।

Read More : India’s first intranasal COVID-19 vaccine iNCOVACC launched : भारत में पहली इंट्रानेजल कोविड-19 वैक्सीन iNCOVACC लॉन्च : जानिए कितनी होगी कीमत

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 4 वर्षों में

राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से

लोगों का विश्वास जीता गया है। नक्सली मामलों की संख्या

में 65 फीसदी की कमी आई है। नक्सल प्रभावित इलाकों में

सड़कों का जाल बिछाया गया है और सुगम यातायात के लिए

बड़े पैमाने पर पुल-पुलियों का निर्माण किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में संचार और संपर्क के विकल्प बढ़े हैं।

योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है।

बस्तर अब बदल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि

अमर वाटिका का निर्माण हमारे लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले जवानों

और नागरिकों की स्मृति में बनाया गया है,

जो आने वाली पीढ़ियों को हमारे सुरक्षा बलों, जवानों

और नागरिकों के बलिदान की याद दिलाती रहेगी।