रायपुर। ओडिशा में 11 जनवरी को होने वाले हॉकी विश्वकप के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भुपेश बाघेल को आमंत्रित किया गया हैं. आज रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में ओडिशा राज्य की हैंडलूम, टेक्सटाइल एंड हैंडीक्राफ्ट्स विभाग की मंत्री रीता साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से सौजन्य मुलाकात की।
जानकारी के लिए बता दें, रीता साहू ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की प्रतिनिधि के तौर पर ओडिशा में आयोजित होने वाले हॉकी विश्व कप के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के मुख्यमंत्री बघेल को आमंत्रित किया।
इसके साथ ही उन्होंने सीएम बघेल को गमछा, पुष्पगुच्छ, वर्ल्ड कप की जर्सी और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री ने रीता साहू को भेंट एवं आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। बता दें की, ओडिशा में 13 से 29 जनवरी 2023 तक एफआईएच ओडिशा मेन्स वर्ल्ड कप FIH आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भुवनेश्वर और राउरकेला में सम्पन्न होगी।
ये भी पढ़े…20वीं सदी के महान फुटबॉलर पेले का निधन, 17 साल की उम्र में जिता दिया था वर्ल्ड कप…
The post FIH Odisha Hockey Men’s World Cup 2023 : ओडिशा में होने वाले हॉकी विश्वकप के लिए सीएम बघेल को मिला न्यौता appeared first on JANDHARA 24.