GPM से लेकर अमरकंटक तक छाई धुंध, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज

CG News Today



पेंड्रा। Fog covered from GPM to Amarkantak पेंड्रा से लेकर अमरकंटक जाने वाले चारों रास्तों में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरा से करीब 80 किलोमीटर के दायरे में कोहरा छाया हुआ था। वहीं पेंड्रा से बिलासपुर और कोरबा-शहडोल जाने वाले रास्ते में भी घना कोहरा छाया हुआ। इलाके में इस सीजन का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक दर्ज किया गया है।

कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है जिसका असर वाहनों की रफ्तार पर भी पड़ रहा है। वहीं अमरकंटक में पारा 7 डिग्री पहुंचा।

Fog covered from GPM to Amarkantak शीतलहर की चपेट में ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव का सहारा लेना पड़ा रहा है। कड़ाके की ठंड पड़ने से लोग घर में रहने के लिए मजबूर हो गए है, हवाएं 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है।