IPL mini auction : खरीदे गए छत्तीसगढ़ के दो खिलाड़ी, दिखाएंगे जलवा

CG News Today



IPL mini auction में छत्तीसगढ़ के सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया और अजय मंडल को IPL के 16वें सीजन में दो अलग-अलग टीमों में चुना गया है। हरप्रीत को पंजाब किंग्स ने 40 लाख रुपए में खरीदा। जबकि अजय मंडल को धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपए की बेस प्राइज में टीम में शामिल किया है।

उल्लेखनीय है कि, हरप्रीत इसके पहले पुणे वॉरियर्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मध्यप्रदेश से चुने गए। लेकिन अजय मंडल पहली बार दमखम दिखाएंगे वहीं, छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने 13 लोगों के नाम इस सीजन के लिए भेजे थे जिसमें से इन दो खिलाड़ियों को चुना गया है.

मिनी ऑक्शन शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे शुरू हुआ और रात 8.30 बजे तक यानी 6 घंटे तक चला। टीमों के पास 206.5 करोड़ रुपए का टोटल पर्स था और अधिकतम 87 प्लेयर्स खरीदे जा सकते थे। हालांकि, सभी 10 टीमों ने मिलकर 167 करोड़ रुपए ही खर्च किए और 80 खिलाड़ी खरीदे। ऑलराउंडर्स सबसे ज्यादा डिमांड में रहे। उनपर 103.95 करोड़ रुपए खर्च किए गए। यह नीलामी में खर्च की गई राशि का 62.25% है।

                                हरप्रीत सिंह भाटिया

 

 

इन खिलाड़ियो के नाम थे लिस्ट में

छत्तीसगढ़ के स्टार ऑलराउंडर शशांक सिंह जो पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे का हिस्सा थे। हालांकि, प्रर्दशन अच्छा नहीं होने के चलते उन्हें रिलीज कर दिया। बैट्समेन अमनदीप खरे, सुभम अग्रवाल और बॉलर रवि किरण जैसे प्लेयर्स को ऑक्शन के लिए चुना गया था मगर इन पर किसी ने हाथ नहीं डाला।

                                 अजय मंडल

सबसे महंगा खिलाड़ी कौन

IPL 2023 में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोच्चि में शुक्रवार को हुए मिनी ऑक्शन में 24 साल के करन को 18.50 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा। निकोलस पूरन अब तक के सबसे महंगे विकेटकीपर हैं। उन्हें लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने 16 करोड़ में खरीदा।

Read More- Omicron Symptoms ‘Cold-Like’: What Does UK Study Say on COVID Variant?